हैदराबाद में स्कूल जाते समय अचानक सड़क पर गिरी 10वीं की छात्रा, हार्ट अटैक हुई मौत

0
114

हैदराबाद: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक के चलते युवाओं की मौत के मामले बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं। इस बीच तेलंगाना का एक केस चौंकाने वाला है। महज 16 साल की श्री निधि की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जो 10वीं क्लास की छात्रा थी। श्री निधि को उस वक्त हार्ट अटैक आया, जब वह स्कूल जा रही थीं। महज 16 साल की लड़की अटैक की घटना ने सभी को चौंका दिया है। अटैक के तुरंत बाद श्री निधि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। दूसरे अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने निधि को मृत घोषित कर दिया। रामरेड्डी मंडल के सिंगारपल्ली गांव की रहने वाली श्री निधि स्कूली पढ़ाई के लिए कामारेड्डी में रहती थी। परिजनों का कहना है कि श्री निधि को सीने में दर्द हुआ था और वह गिर पड़ी। यह घटना स्कूल के एकदम पास ही हुई थी।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही श्री निधि को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक स्कूल टीचर को भी श्री निधि के गिरने की जानकारी मिली थी। श्री निधि का चेकअप करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को सीपीआर दिया गया। लेकिन कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद दूसरे अस्पताल को रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के कारण स्कूल में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से हैरान है कि आखिर कैसे 16 साल की छात्रा को हार्ट अटैक आ गया। श्री निधि की फिटनेस भी ठीक थी। ऐसे में उसे अटैक आने की घटना ने सभी को चौंका दिया है। मौत के बाद उसके शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया।

ऐसा ही एक वाकया कुछ महीने पहले यूपी के अलीगढ़ में सामने आया था। अलीगढ़ के सिरौली गांव के रहने वाले छठी क्लास के स्टूडेंट मोहित चौधरी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 14 साल का छात्र स्पोर्ट्स डे के दिन कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था और इसी दौरान वह गिर पड़ा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अटैक से मौत की बात कही। यही नहीं कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ की ही 8 साल की दीक्षा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जानकारों का कहना है कि बीते करीब 2 सालों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पर युवाओं में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में इजाफा देखा गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: khabarmasala

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here