108MP Camera और 8GB RAM के साथ HUAWEI nova 12i स्मार्टफोन ग्लोबली हुआ लॉन्च

0
194

HUAWEI ने ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘नोवा’ सीरीज को पेश करते नया स्मार्टफोन nova 12i लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 108MP Camera, 8GB RAM और Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर की ताकत से लैस हैै।

HUAWEI nova 12i की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: हुआवई नोवा 12आई स्मार्टफोन 1080 × 2388 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो पंच-होल स्टाइल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

मैमोरी: HUAWEI nova 12i 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज व 256जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रोसेसर: यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित ईएमयूआई 14 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680​ चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी खींचने और रील्स बनाने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए HUAWEI nova 12i 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में ही 67 प्रतिशत चार्ज हो सकता है।

अन्य फीचर्स: इस फोन में NFC, Side Fingerprint sensor, Bluetooth 5 और USB Type-C 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here