114 राफेल खरीद को डीपीबी की हरी झंडी, अगले महीने तक फ्रांस से अंतिम समझौता संभव

0
86
114 राफेल खरीद को डीपीबी की हरी झंडी, अगले महीने तक फ्रांस से अंतिम समझौता संभव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश की वायु रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा खरीद बोर्ड (डीपीबी) ने फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा सूत्रों के अनुसार अब यह प्रस्ताव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) के समक्ष रखा जाएगा, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से अंतिम स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने पिछले वर्ष रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल विमानों की आवश्यकता संबंधी औपचारिक प्रस्ताव सौंपा था। सूत्रों का कहना है कि भारत और फ्रांस के बीच इस सौदे पर अगले महीने तक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। यह सौदा अंतर-सरकारी समझौते (जी-टू-जी) के तहत होगा, जिससे बिना किसी बिचौलिए के सीधी खरीद और पारदर्शी डिलीवरी सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अप्रैल में भारत ने नौसेना के लिए 63 हजार करोड़ रुपये की लागत से 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद का समझौता किया था। इसमें 22 ¨सगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान शामिल हैं, जिनकी आपूर्ति 2031 तक पूरी होने की संभावना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here