मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौसेना के कमांडरों का इस वर्ष पहला सम्मेलन मंगलवार (14 अप्रैल) से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। तीन दिन के इस सम्मेलन में समुद्री हितों की रक्षा, क्षमता विकास और नौसेना की प्रचालन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष और हिंद महासागर क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय बलों की मौजूदगी के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए शीघ्र नौसैनिक तैनाती के प्रयोजन से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण हो गया है। यह सम्मेलन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद नौसेना के प्रचालन, तालमेल और तकनीक को दोबारा स्थापित करने के लिहाज से भी विशेष महत्व का है। सम्मेलन को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और गृह सचिव संबोधित करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



