
भारत के ग्रेंड मास्टर और शीर्ष वरीयता प्राप्त 16 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए का खिताब जीत लिया है। प्रज्ञानंद ने नौ दौर में 7.5 अंकों के साथ नॉर्वे शतरंज ग्रुप ‘ए’ प्रतियोगिता जीती। 16 वर्षीय भारतीय ग्रेंड मास्टर सभी नौ दौर में अपराजित रहे। उन्होंने भारत के ही प्रणीत को हराकर ये प्रतियोगिता जीती। इससे पहले प्रज्ञानंद ने विक्टर मिखालेव्स की, विटाली कुनिन, मुखम्माद जोखिड सुयारोव, सेमेन मुतुसोव और मथाइस उनेलेंड को पराजित किया।
Courtesy : newsonair.gov.in
Image Source : Twitter @rpragchess