16 लोगों को छोड़ सरकार हर मछुआरे को वापस लेकर आई है

0
242

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जोर देकर कहा कि विदेशों में भारतीयों चाहे उनमें मछुआरे, छात्र और मजदूर हों, सभी की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए 16 लोगों को छोड़कर, सरकार हर मछुआरे को वापस लेकर आई है और श्रीलंका के अधिकारियों के साथ बराबर सम्पर्क में है। लोकसभा में आज पूरक प्रश्नों के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में सरकार यूक्रेन से भी विद्यार्थियों को स्वदेश लेकर आई है।

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि श्रीलंका के अधिकारियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के कई मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि इस समय 16 भारतीय मछुआरे और 88 मछली पकड़ने वाली नौकाएं श्रीलंका के कब्जे में हैं।

श्री मुरलीधरन ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, 2014 से अब तक दो हजार 140 भारतीय मछुआरों और 57 नौकाओं को पाकिस्तान से वापस लाया गया है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here