2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है देश का सकल घरेलू उत्‍पाद

0
492

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश का सकल घरेलू उत्‍पाद 4 हजार 187 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाने के कारण भारत 2025 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। यह जापान के 4 हजार 186 बिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्‍पाद को पार कर जाएगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष के विश्‍व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था बना हुआ है। यह एकमात्र ऐसा देश है जो अगले दो वर्षों में छह प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर दर्ज कर सकता है। वैश्विक व्‍यापार युद्ध के कारण जापान के बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। इसकी वृद्धि दर 2025-2026 में शून्‍य दशमलव छह प्रतिशत पर रह सकती है।

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने जर्मनी के लिए 2025 में शून्‍य वृद्धि दर और 2026 में शून्‍य दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि दर रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विश्‍व की सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था अमरीका का सकल घरेलू उत्‍पाद 2025 में 30 हजार पांच सौ सात बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।

वहीं दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन का सकल घरेलू उत्‍पाद 19 हजार 231 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here