26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी

0
43
26 फरवरी से भारत की यात्रा पर रहेंगे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी
Image Source : @MarkJCarney

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी 7 मार्च तक भारत में रहेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। पिछली सरकार के कार्यकाल में तनावपूर्ण संबंधों के बाद कनाडा के किसी नेता की यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी मुंबई में व्यापारिक नेताओं से भेंट के साथ अपनी यात्रा शुरु करेंगे। वे 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नेता स्वच्छ ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए वार्ता को गति देना है। इस व्यापार समझौता को एक वर्ष में अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसका महत्वाकांक्षी लक्ष्य वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना करके 50 अरब डॉलर से अधिक करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष नवंबर में जोहान्सबर्ग में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से भेंट की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और कनाडा में व्यापार तथा निवेश संबंध मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here