मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर, 2025 तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड का दौरा करेंगी। वह 27 दिसंबर की शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 29 दिसंबर को झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह जमशेदपुर के एनआईटी में आयोजित 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। 30 दिसंबर को राष्ट्रपति मुर्मू झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह-कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरे



