मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस मौके के लिए Google ने भी खास तैयारी की है। सर्च इंजन कंपनी ने स्पेशल एनिमेटेड डूडल पेश किया है। यह डूडल तब दिखाई देता है, जब यूजर्स गूगल पर solar eclipse, solar eclipse 2025 या total solar eclipse जैसे कीवर्ड सर्च करते हैं। यूजर्स को सर्च रिजल्ट के साथ ग्राफिक ओवरले देखने को मिलता है, जिसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा के आ जाने से सूर्य ग्रहण दिखने लगता है। इस डूडल में ग्रहण के दौरान सूर्य के बाहरी हिस्से में दिखाने वाला कोरोना भी देखने को मिलता है। अगर आप गूगल पर इस खास सोलर एक्लिप्स एनिमेशन डूडल को देखना चाहते हैं तो आपको अपने डिवाइस पर गूगल का सर्च पेज ओपन करना है। इसके लिए आपको ब्राउजर पर google.com ओपन करना होगा। इसके बाद solar eclipse 2025 या total solar eclipse जैसे कीवर्ड सर्च करना होगा। सर्च रिजल्ट्स के पेज पर आपको गूगल का यह खास इंटरेक्टिव डूडल दिखाई देने लगेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा के आने से सूर्य की रोशनी में रुकावट आती है तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगना है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा, जिसमें सूर्य का कुछ ही हिस्सा ढका रहेगा। नासा के अनुसार, यह आंशिक सूर्य ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका और आर्कटिक के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत से इस ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा की छाया भारत के ऊपर से नहीं गुजरेगी। सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे होगी और इसका पीक समय शाम 4:17 बजे है। सूर्य ग्रहण शाम 6:13 बजे खत्म हो जाएगा। गूगल हर खास मौके पर डूडल बनाता है। 29 मार्च को लगने वाले साल के पहले सूर्य ग्रहण के मौके पर उसने एनिमेटेड डूडल लॉन्च किया है। यह डूडल यूजर्स को इस खगोलीय घटना की जानकारी देता है बल्कि उन्हें इंटरेक्टिव विजुअल एक्सपीरियंस भी ऑफर करता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें