3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
38

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 3 दिवसीय दौरे पर आज झारखंड पहुंची। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया इसके बाद द्रौपदी मुर्मू सीधा देवघर गईं जहां बाबा वैद्यनाथ नाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। तीन दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू शाम 5 नारखंड रांची स्थित हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिले में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगी।

मीडिया सूत्रों की माने तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया। देवघर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए कृषि मंत्री बादल और सांसद डॉ. निशिकांत दूबे भी उपस्थित थे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, डीआईजी संताल परगना सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट से लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here