4 राज्यों में भाजपा की जीत, भारत के उज्जवल भविष्य की गारंटी – PM मोदी

0
232

Dailyaawaz(नई दिल्ली): भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि चुनौतियां कितनी भी गंभीर हों कितनी भी बड़ी हों लेकिन जीत का संकल्प उससे भी बड़ा होता है। देश को आगे बढ़ाने का संकल्प हम सबका है और भाजपा के लिए इन चार राज्यों में इतनी बड़ी विजय, भारत के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। इस बड़ी जीत के लिए PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओ से कहा कि – इन चार राज्यों में कार्यकर्ताओ ने जीत का चौंका लगाया है, उन्होंने इस बड़ी जीत के लिए मतदाताओं का अभिनन्दन करते हुए तालियां बजाई।

PM ने आगे कहा कि मै लोकतंत्र की चिंता करता हूँ, लोकतंत्र भारतीयों की रगो में हैं, हम सबको मिलकर अपने-अपने राज्यों को उचाईयों पर ले जाना हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण, भाजपा की होली 10 मार्च से शुरू हो गई हैं साथ ही अपने उत्साहवर्धक सम्बोधन में उन्होंने सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश का विकास, भारत के विकास से जुड़ा है, परिवारवादी राजनीति का सूर्यास्त हो गया है। PM मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों का खात्मा जरुरी है लेकिन जब भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्यवाही होती है तो विपक्ष को दिक्कत होने लगती है और भ्रष्टाचारियों के कारनामे उजागर होते ही, ये जाति और धर्म से खुद को जोड़ लेते हैं। PM ने जनता से आग्रह किया कि जाति, धर्म और सम्प्रदाय को बदनाम करने वालो को जाति- धर्म से दूर रखे।
देखा जाये तो वैसे भी भाजपा कि UP में सत्ता वापसी से, UP की राजनीति में एक नया रिकॉर्ड बन गया हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 403 में से 273, उत्तराखंड में 70 में से 48 , मणिपुर में 60 में से 32 और गोवा में 40 में से 20 सीटें जीत कर उत्साह के साथ आत्मविश्वास में हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here