साल 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद ‘गदर 2’ बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म में एक बार फिर तारा सिह के रूप में सनी देओल और सकीना के रूप में अमीषा पटेल नजर आई और इस जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। मीडिया की माने तो, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई करने का आंकड़ा पूरा कर लिया है। ये फिल्म तीसरी ऐसी फिल्म हो गई है जिसने 500 करोड़ रुपये या इससे अधिक की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज का रविवार को 24वां दिन रहा। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40 करोड़ कमाते हुए जबरदस्त ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म लगातार बेहतरीन कमाई कर रही है। फिल्म ने 17 दिन में 450 करोड़ और 24 दिन में 500 कलेक्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



