94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर

0
64
94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं दो और भारतीय एलपीजी टैंकर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश लौट रहे हैं। दोनों टैंकरों ने युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित पार कर लिया है। एक एलपीजी टैंकर बीडब्ल्यू टीवाईआर कल मुंबई पहुंच सकता है, वही दूसरे टैंकर बीडब्ल्यू ईएलएम के पहली अप्रैल को न्यू मैंगलोर पहुंचने की उम्मीद है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान की व्यापक जवाबी कार्रवाई के कारण होर्मुज जल-डमरू-मध्य से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई थी। यह संकरा जलमार्ग खाड़ी देशों से दुनिया भर में तेल और गैस के निर्यात का प्रमुख मार्ग है। हालांकि, ईरान ने पिछले सप्ताह कहा था कि “गैर–शत्रुतापूर्ण जहाज” इस जलमार्ग से गुजर सकते हैं। इससे पहले, भारत के चार एलपीजी टैंकर सुरक्षित रूप से जल-डमरू-मध्य से गुजर चुके हैं। पाइन गैस और जग वसंत नामक जहाज, जिनमें 92 हजार 612 टन एलपीजी थी, 26 से 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच थे। वही, एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी जहाज, जिनमें लगभग 92 हजार 71 2 टन एलपीजी थी, 16 मार्च को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह और 17 मार्च को कांडला बंदरगाह पहुंच गए थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here