IPL 2024: टाटा ग्रुप फिर बना IPL का टाइटल स्पॉन्सर, अगले पांच साल के लिए अधिकार बरकरार

0
216
Image source: @ians_india
Image source: @ians_india

टाटा ग्रुप अब अगले पांच वर्षों तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टाइटल स्पॉन्सशिप को बरकरार रखेगा। इस समूह ने फिर से आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप के राइट्स जीत लिए हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टाटा इस करार के तहत अगले पांच साल यानी 2028 तक इस प्रतिष्ठित टी20 टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर बने रहेंगे। मीडिया की माने तो, टाटा ने आदित्य बिड़ला ग्रुप द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के खिलाफ राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल किया और इस डील को फाइनल किया। इसका मतलब है कि आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अधिकार जीतने के लिए जितनी राशि (2500 करोड़ रुपये) की बोली लगाई, टाटा ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया और उतनी राशि देने पर सहमत हो गए। भारत के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक, टाटा समूह ने पहले आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर के रूप में चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो को हटाया था। तब उन्होंने आईपीएल के साथ दो साल यानी 2022 से 2023 तक के लिए करार किया था।

जानकारी के अनुसार, वीवो के पास 2018-2022 तक आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर अधिकार थे। इसके लिए उनका और आईपीएल के बीच करीब 2200 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था, अंतिम वर्ष में एग्जिट वैल्यू 512 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। हालांकि, यह सौदा अंततः छह साल तक चला, क्योंकि इसे महामारी के दौरान एक साल के लिए रोक दिया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here