गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। मीडिया की माने तो, इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने दो युगल समेत 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। देर रात जारी सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 110 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं हैं। पुरस्कार प्राप्त करने वाले नामों में शामिल असम की पार्वती बरुआ भारत की पहली मादा हाथी महावत है। इनके आलवा 33 अन्य व्यक्तियों को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। नेपाल के छऊ मुखौटा निर्माता चंद्र सूत्रधार भी इसमें शामिल है। सूची में आठ विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, नौ मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए जाने का एलान किया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था। पद्मविभूषण पाने वाली हस्तियों में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक और साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी, भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तकी पद्मा सुब्रमण्यम शामिल हैं।
इनको मिला पद्म पुरस्कार:
- पार्वती बरुआ भारत की पहली महिला हाथी महावत- असम
- चामी मुर्मू – प्रसिद्ध आदिवासी पर्यावरणविद् – झारखंड
- संगथंकिमा- सामाजिक कार्यकर्ता – मिजोरम
- जागेश्वर यादव-आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता – छत्तीसगढ़
- गुरविंदर सिंह- दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता – हरियाणा
- सत्यनारायण बेलेरी- कासरगोड चावल किसान – केरल
- दुखु माझी – आदिवासी पर्यावरणविद् – पश्चिम बंगाल
- के चेल्लाम्मल-जैविक किसान – अंडमान निकोबार
- हेमचंद मांझी- नारायणपुर चिकित्सक – छत्तीसगढ़
- यानुंग जमोह लेगो -हर्बल चिकित्सा विशेषज्ञ – अरुणाचल प्रदेश
- सोमन्ना- मैसूरु आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता – कर्नाटक
- सरबेश्वर बसुमतारी-चिरांग के आदिवासी किसान – असम
- प्रेमा धनराज- प्लास्टिक सर्जन और सामाजिक कार्यकर्ता – कर्नाटक
- उदय विश्वनाथ देशपांडे- अंतर्राष्ट्रीय मल्लखंभ कोच – महाराष्ट्र
- येज़्दी मानेकशॉ इटालिया -सिकल सेल एनीमिया में विशेषज्ञ माइक्रोबायोलॉजिस्ट – गुजरात
- शांति देवी पासवान और शिवन पासवान -मधुबनी चित्रकार – बिहार
- रतन कहार – भादू लोकगायक – पश्चिम बंगाल
- अशोक कुमार विश्वास- विपुल टिकुली चित्रकार- बिहार
- बालकृष्णन सदनम पुथिया वीटिल- प्रतिष्ठित कल्लुवाझी कथकली नर्तक – केरल
- उमा माहेश्वरी डी- महिला हरिकथा प्रतिपादक – आंध्रपदेश
- गोपीनाथ स्वैन- कृष्ण लीला गायक – ओडिशा
- स्मृति रेखा चकमा- शॉल बुनकर – त्रिपुरा
- ओमप्रकाश शर्मा – माच थिएटर कलाकार – मध्यप्रदेश
- नारायणन ई पी- फोक डांसर (थेय्यम) – केरल
- भागवत पधान -सबदा नृत्य लोक नृत्य विशेषज्ञ – ओडिशा
- सनातन रुद्र पाल -प्रतिष्ठित मूर्तिकार – पश्चिम बंगाल
- बदरप्पन एम – वल्ली ओयिल कुम्मी लोक नृत्य के प्रतिपादक – तमिलनाडु
- जॉर्डन लेप्चा – बांस शिल्पकार – सिक्किम
- माचिहान सासा – उखरुल का लोंगपी कुम्हार- मणिपुर
- गद्दाम सम्मैया -प्रख्यात चिंदु यक्षगानम थिएटर कलाकार- तेलंगाना
- जानकीलाल – भीलवाड़ा के बहरूपिया कलाकार – राजस्थान
- दसारी कोंडप्पा – बुर्रा वीणा वादक – तेलंगाना
- बाबू राम यादव – पीतल मरौरी शिल्पकार – उत्तरप्रदेश
- नेपाल चंद्र सूत्रधार – छऊ मुखौटा निर्माता – नेपाल
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें