मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने यहां धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान मौजूद रहे।
मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि, किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि, एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए।
करने अन्नदाता के सपनों को साकार,
किसान हित में समर्पित छत्तीसगढ़ सरकार…आज बोरेडिपो पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर धान बेंचने आए किसानों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवायी। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी एवं… pic.twitter.com/0GOWk2ri12
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 2, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें