इंडियन कैंसर सोसाइटी (ICS) ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक मोबाइल ऐप ‘राइज अगेंस्ट कैंसर’ को लॉन्च किया। मीडिया की माने तो, मेड इन इंडिया ऐप का मकसद कैंसर मुक्त भारत बनाने के लिए जानकारी की कमी को दूर करना, जागरूकता बढ़ाना और संबद्ध समुदायों को एकजुट करना है। इस अभियान में राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर और रोश प्रोडक्ट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड का भी समर्थन मिला है। बता दें कि इंडियन कैंसर सोसाइटी भारत में कैंसर से लड़ने वाला सबसे बड़ा एनजीओ है।
जानकारी के अनुसार, आईसीएस दिल्ली शाखा की अध्यक्ष ज्योत्सना गोविल ने कहा कि, आईसीएस समुदाय की जरूरतें और समय की मांग दोनों को समझता है। इसलिए बड़ी बारीकी से यह मोबाइल ऐप तैयार करने में सफल रहा है। ऐप की उपयोगिता कैंसर पीड़ितों को सक्षम बनाना है, ताकि वे स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पूरी करें। ऐप में सूचना केंद्र, संसाधन पुस्तकालय, कार्यक्रम, समुदाय और सहायता समूह जैसे सेक्शन हैं। न्यूज और अपडेट का भी सेक्शन है। इसमें 5 भाषाओं में 4 तरह के कैंसर के बारे में जानकारी मिलेगी। आईसीएस ने विश्व कैंसर दिवस 2024 की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ पर काम करते हुए यह ऐप लॉन्च किया है।
एप की विशेषताएं:
- सूचना केंद्र: कैंसर के बारे में सटीक और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
- संसाधन पुस्तकालय: कैंसर से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारीपूर्ण लेख और वीडियो।
- कार्यक्रम: कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों और शिविरों की जानकारी।
- समुदाय: कैंसर पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक ऑनलाइन समुदाय।
- सहायता समूह: कैंसर से लड़ने में सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने वाले समूह।
- समाचार और अपडेट: कैंसर से संबंधित नवीनतम समाचार और अपडेट।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



