छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस बार पार्टी अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी कड़ी में आज प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन 2 दिवसीय दौरे पर आज दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार, इसके बाद शाम को लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे। वहीं इसके साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न बैठक करेंगे। इसके बाद बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक की रिपोर्ट सौंपेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



