CM पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की, दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए आदेश

0
218

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के हड़वानी में हुई घटना को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की है। बता दें कि, हाई कोर्ट के आदेश पर पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान नगर निगम ने ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इसके बाद लोगों ने नगर निगम की इस कार्यवाही का विरोध किया जिसमें विरोध इतना बढ़ा गया कि, लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि तुरंत कर्फ्यू लगा दिया गया। इस घटना में लगभग 100 से अधिक लोग घायल हुए वहीं, 4 लोगों की मौत हो गई है।

मीडिया की माने तो, बैठक में सीएम धामी ने बनभूलपुरा, हल्द्वानी में मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने इस दौरान हुई हिंसा में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करने की जाकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के आदेश। वहीं सीएम ने जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि, हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here