भोपाल से रामभक्तों को लेकर आज अयोध्या रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन

0
128

मप्र: अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब दर्शन करने के लिए भक्तों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल रेलवे स्टेशन से आज दोपहर करीब 4:10 बजे आस्था एक्सप्रेस ट्रेन से भक्त अयोध्या जाएंगे। सरकार की तरफ से 1400 से ज्यादा भक्तों को अयोध्या दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्टेशन पर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, आरएसएस के प्रांत संघ चालक अशोक पांडे भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रैली निकाल कर दोपहर तीन बजे भोपाल स्टेशन पर पहुंचेंगे, जिसके बाद वह सभी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में दो एसएलआर और 20 स्लीपर बोगियों समेत कुल 22 बोगियां होंगी। ट्रेन में यात्रियों के लिए ओढ़ने, बिछाने की सामग्री, भोजन, अल्पाहार की पूर्ण व्यवस्था रहेगी। यह ट्रेन भोपाल जंक्शन से शाम 4:10 पर रवाना होकर शनिवार दोपहर को 2:10 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here