2022 का पोलियो टीकाकरण अभियान कल से 11 राज्यों में शुरू होगा

0
224

2022 का पोलियो टीकाकरण अभियान कल से 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पोलियो वैक्सीन की खुराक के लिए 2022 का पहला उप-राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में शुरू होगा। इस अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम उम्र के लगभग तीन करोड़ नौ लाख बच्चों को बूथ पर, घर-घर जाकर तथा मोबाइल और ट्रांजिट टीमों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत को मार्च 2014 में पोलियो मुक्त प्रमाणित किया गया था, लेकिन  बाहर से वाइल्ड पोलियो वायरस के आगमन या वैक्सीन से ही उत्‍पन्‍न पोलियो वायरस के उभरने का जोखिम वैश्विक उन्मूलन तक बना रहता है। इसलिए देश में अधिक से अधिक लोगों को पोलियो प्रतिरोधक खुराक देने और बराबर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।

courtesy  newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here