PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड आज, सुबह 11 बजे से शुरू होगा प्रसारण

0
184

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 110वें एपिसोड का प्रसारण होगा। सुबह 11 बजे पीएम मोदी देशवासियों को संबोधित करेंग। प्रधानमंत्री का इस साल का ये दूसरा रेडियो प्रोग्राम है इसमें पीएम जनता से अपने मन की बात करेंगे। इसके अलावा आज पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ को भी वर्चुअली कई बड़ी सौगात देने जा रहें है। गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी ने अपने पिछले 109वें संस्करण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की थी। इसके अलावा मोदी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स से अपना नाम वोटर लिस्ट में लिखवाने का भी अनुरोध किया था।

जानकारी के अनुसार, मन की बात 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here