मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए रविवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सहयोगियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
मीडिया की माने तो, पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले में आतंकियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 पिस्तौल राउंड, चार यूबीजी और 24 इंसास राउंड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आगे की जांच जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



