मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हॉलीवुड स्टार और ‘कैप्टन मार्वल’ फेम एक्टर केनेथ मिशेल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने बीती 24 फरवरी को बीमारी के चलते आखिरी सांस ली। उन्हें ‘स्टार ट्रेक: डिस्कवरी’ और मार्वल के कैप्टन मार्वल सीरीज में देखा गया था। केनेथ के निधन की खबर उनके परिवार ने अभिनेता के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।
मीडिया की माने तो, अभिनेता के परिवार ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारी मन से हम प्रिय पिता, पति, भाई, चाचा, बेटे और प्रिय मित्र केनेथ अलेक्जेंडर मिशेल के निधन के खबर की घोषणा कर रहे हैं। उन्हें 2018 में एएलएस का पता चला था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



