पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन आज, CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

0
45

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके जन्मदिन के मौके पर CM डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CM डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्‍होंने लिखा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय भाईसाहब श्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके आवास पहुंच कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए मंगल कामना करता हूं।

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1949 को हुआ था। उन्होंने भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए की डिग्री गोल्ड मेडल के साथ हासिल की है। वह आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने और आपातकाल का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। वह 1988 से आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। वर्ष 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वह संगठन मंत्री बने। लंबे समय तक वह अलग-अलग पदों पर रहे। बाद में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश संयुक्तसचिव बने। बाद में प्रदेश अध्यक्ष भी बने।

मीडिया की माने तो, पहली बार 1990 में वह बुधनी से विधायक बने और 1991 में वह विदिशा से सांसद बने। वह विदिशा से चार बार सांसद रहे हैं। वर्ष 2004 में वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने और इसी वर्ष वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। वह भाजपा की ओर से सबसे अधिक समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here