शेयर बाजार ने आज नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,245 का और निफ्टी ने 22,525 का लेवल छुआ। इससे पहले कल भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 74,119 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 19 अंकों के उछाल के साथ 22,493 अंकों पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 स्टॉक्स तेजी के साथ और 10 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 30 शेयर तेजी के साथ और 20 गिरावट के साथ क्लोज हुए।
मीडिया की माने तो, आज के ट्रेड में एफएमसीजी, आईटी, पीएलयू बैंक, फार्मा, मेटल्, मीडिया, कमोडिटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला है। जबकि बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, रियल एस्टेट और इंफ्रा स्टॉक्स गिरकर क्लोज हुए। बुधवार की गिरावट के बाद आज के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



