Samsung Galaxy M14 4G स्मार्टफोन 8,499 रुपये की कीमत में हुआ लॉन्च

0
192

सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन गैलक्सी एम14 4जी इंडिया में लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन 50MP Camera, 12GB RAM (6GB+6GB) और Qualcomm Snapdragon 480 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर मार्केट में आया। इस नए Samsung Galaxy M14 4G की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं। जानकारी के अनुसार, सैमसंग गैलक्सी एम14 4जी स्मार्टफोन भारत में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है।

बता दें कि, इसके बेस मॉडल में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसका रेट 8,499 रुपये है। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 11,499 रुपये है। इस नए सैमसंग फोन को अमेजन पर Arctic Blue और Sapphire Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M14 4G Specifications

डिस्प्ले : सैमसंग गैलक्सी एम14 4जी फोन 1920 x 1080 पिक्सल रेज्लूयशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पीएलएस एलसीडी पैनल डिस्प्ले है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

परफॉर्मेंस : यह सैमसंग स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई 5.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए गैलेक्सी एम14 4जी में एड्रेनो 619 जीपीयू मौजूद है।

मैमोरी : Samsung Galaxy M14 4G 6जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस फोन में 6जीबी वचुर्अल रैम भी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। वहीं सैमसंग का यह फोन 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम14 4जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के ​लिए सैमसंग गैलैक्सी एम14 4जी स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए यह मोबाइल 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स : Samsung Galaxy M14 4G फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल 4जी वोएलटीई और ब्लूटूथ 5.2 जैैस ​विकल्प दिए गए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here