मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार इंसान में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करके कमाल कर दिया है। इस किडनी को ट्रांसप्लांट करने से पहले अमेरिकी सर्जनों ने इसे आनुवंशिक रूप से संपादित भी किया है। इसके बाद सुअर की किडनी को 62 वर्षीय रोगी में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में सर्जनों की एक बड़ी टीम ने एक मरीज में सुअर की किडनी के सफल प्रत्यारोपण की घोषणा की है। इसे चिकित्सा जगत में बड़ी क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी डॉक्टरों ने दुनिया की पहली आनुवंशिक रूप से इंजीनियर की गई सुअर की किडनी एक मरीज में प्रत्यारोपित करने के लिए लंबे समय से इस पर गहन शोध किया। इसके बाद डॉक्टरों ने यह ट्रांसप्लांटेशन किया। अमेरिकी डॉक्टरों ने कहा कि यह दुनिया की पहली आनुवंशिक रूप से इंजीनियर की गई सुअर की किडनी है। बोस्टन के डॉक्टरों ने मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी के लास्ट स्टेज रोगी को का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक सर्जरी के बाद यह सफल प्रत्यारोपण किया।
जानकारी के के लिए बता दे, इससे पहले, सुअर की किडनी अस्थायी रूप से मस्तिष्क-मृत दाताओं में प्रत्यारोपित की जाती थी। मगर दुर्भाग्य से, सूअरों से हृदय प्रत्यारोपण प्राप्त करने के बाद कुछ ही महीनों के भीतर दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस पर डॉक्टरों ने विराम लगा दिया था। मगर अमेरिकी डॉक्टरों की टीम ने अब ये नया कमाल कर दिखाया है। आगे अब इस मरीज की डॉक्टर कई वर्षों तक निगरानी करेंगे। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इससे लाखों किडनी रोगियों को फायदा होगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें