नक्सली उन्मूलन के छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जबकि सात नक्सली घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, नेंड्रा-कोरचोली के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गंगालूर थाना से डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन,बस्तर फाइटर व सीएएफ के जवानों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। नक्सली पुलिस को देख फायरिंग करने पर पुलिस के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में नक्सली कमजोर पड़ते देख भाग खड़े हुए है। मुठभेड़ स्थल पर पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि 4-5 नक्सली ढेर हुए है। घायलों की संख्या भी 6-7 बताई जा रही है। नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी और एके-47 रायफल जैसे आटोमैटिक हथियार जवानों ने बरामद किया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरेंं



