मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होंने इंडी गठबंधन और लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी के मंच पर बिहार के सभी दिग्गज नेता मौजूद थे। इन नेताओं में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा शामिल थे। पीएम मोदी ने रेलवे भर्ती घोटाला का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को याद करते हुए नमन किया।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, जमुई में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है। बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया। बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है।
जानकारी के लिए बता दे, प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में जंगलराज से लेकर राम मंदिर तक की बात की। उन्होंने कहा कि जंगलराज में बेटियां बाहर नहीं निकल पाती थीं। उठा ली जाती थीं। कुछ भी अच्छा नहीं होने दिया जाता था। अपहरण ही उद्योग था। प्रधानमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर की चर्चा करते हुए कहा कि “राजद-कांग्रेस ने राम मंदिर को बनने से रोकने में पूरी ताकत लगा दी थी। आज भी यह लोग राम मंदिर का उपहास करते हैं। इन्होंने हर मौके पर बिहार और बिहार गौरव का अपमान किया है। यही लोग कर्पूरी ठाकुर का अपमान करते थे। हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया तो इन लोगों ने विरोध किया। इन्हीं लोगों ने रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाने का विरोध किया। आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु जी को राष्ट्रपति बनाने का विरोध किया था।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें