जर्मनी: आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है – पीएम मोदी

0
245

जर्मनी (म्यूनिख) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा है कि – आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है। भारत अब तत्पर है, तैयार है, अधीर है। भारत अधीर है, प्रगति के लिए, विकास के लिए। भारत अधीर है, अपने सपनों के लिए, अपने सपनों की सिद्धि के लिए। उन्होंने कहा है कि बीते दशकों में आपने मेहनत और अपने काम से भारत की सशक्त छवि यहां बनाई है। आजादी के अमृतकाल में यानि आने वाले 25 साल में आपसे अपेक्षाएं और बढ़ गई हैं। आप इंडिया की success story भी हैं और भारत की सफलताओं के brand ambassador भी हैं। पिछले साल हमने अब तक का highest export किया है। ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे manufacturers नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं, वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है।

पीएम मोदी ने आगे कहा है कि आज स्वच्छता भारत में एक जीवनशैली बन रही है। भारत के लोग, भारत के युवा देश को स्वच्छ रखना अपना कर्तव्य समझ रहे हैं। आज भारत के लोगों को भरोसा है कि उनका पैसा ईमानदारी से देश के लिए लग रहा है, भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ रहा। आज भारत में 90% व्यस्कों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। 95% व्यस्क ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे। आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में वैक्सीन का आंकड़ा 196 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। मेड इन इंडिया वैक्सीन ने भारत के साथ ही दुनिया के करोड़ों लोगों की कोरोना से जान बचाई है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में हो रहे realtime डिजिटल पेमेंट्स में से 40% ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। आज भारत डेटा कंजम्प्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत उन देशों में है जहां डेटा सबसे सस्ता है।

 

News & Image Source: Twitter (@BJP4India)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here