महाराष्ट्र : उदय सामंत, उच्च-तकनीकी शिक्षा मंत्री गुवाहाटी पहुंचे, एकनाथ शिंदे के शिविर में हुए शामिल

0
208

गुवाहाटी : महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत असम के गुवाहाटी में पहुंचने की खबर सामने आई है और मीडिया सूत्रों के अनुसार उदय सामंत, एकनाथ शिंदे के शिविर में शामिल हुए है। इस सन्दर्भ में शिंदे के साथ उनकी फोटो भी सामने आई है।

महाराष्ट्र की MVA सरकार को इस खबर से एक और झटका लगा है। शिवसेना पार्टी का एक और विधायक गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उदय सामंत के शिंदे शिविर में पहुँच जाने के बाद, एकनाथ शिंदे खेमे को शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन प्राप्त होता नज़र आ रहा है।

दूसरी ओर शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि शिंदे गुट के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहली मान्यता एकनाथ शिंदे गुट को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम MVA सरकार के साथ नहीं जाएंगे। हम 3-4 दिनों में एक निर्णय पर पहुंचेंगे और उसके बाद हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे खेमे की आज अहम बैठक हुई। बैठक में अगले दो दिनों में सरकार बनाने का दावा पेश करने पर चर्चा की गई।

हालांकि शिवसेना की ओर से संजय राउत महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को बचाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here