मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार को सुबह से सोमवार सुबह तक 21 चीनी सैन्य विमान और 11 चीनी नौसैनिक जहाज और चार चीनी तट रक्षक जहाज ताइवान के क्षेत्र के पास मौजूद पाए गए। वहीं ताइवान भी इसकी जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताइवान जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव ने क्षेत्र में कई सारी भू-राजनीति समस्याएं सामने आई हैं। जिसमें ताइवान ने चीन से बढ़ते सैन्य दबाव के चलते अपनी संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। लाई चिंग-ते के ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के कुछ दिन बाद चीन ने बृहस्पतिवार को दो दिवसीय सैन्य अभ्यास प्रारंभ किया। जिसमें उसने ताइवान को घेर लिया।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, शनिवार को भी ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने ताइवान के आसापास सात चीनी सैन्य विमानों और 10 चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया। ताइवान के एमएनडी के अनुसार सुबह 6 बजे तक द्वीप के आसपास के क्षेत्र में सात पीएलए विमान और 14 पीएलएएन जहाज और चार चीन तटरक्षक जहाजों को ट्रैक किया था।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, ताइवान मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 7 पीएलए विमान, 14 पीएलएएन जहाज और चार सीसीजी जहाज संचालित होते देखे गए।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, ताइवान के एमएनडी के अनुसार 21 चीनी सैन्य विमानों में से 10 ने ताइवान के दक्षिण पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। वहीं इसके जवाब में ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की। नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों को तैनात किया।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक्स पर साझा एक पोस्ट के अनुसार ताइवान के एमएनडी ने कहा कि ताइवान के आसपास 21 पीएलए विमान, 11 पीएलएएन जहाज और 4 सीसीजी जहाजों का पता लगाया। 10 विमान ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एडीआईजेड में घुस गए।
मीडिया में आई खबर के अनुसार, आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी की। और जवाब में सीएपी विमान, नौसेना के जहाज और तटीय मिसाइल प्रणालियों को काम पर लगाया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें