अपनी संस्कृति के आधार को मज़बूत कर भारत विश्व गुरु बनेगा- रागेश्वरी आंजना

0
229

Team DA: यह हमारा सौभाग्य है कि हम भारत जैसे देश में हैं जहां की संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, बस आवश्यकता है तो यह कि देश का युवा वर्ग एकजुट होकर अपनी सोच और ऊर्जा को प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार राष्ट्र के लिए लगाये और हमारी संस्कृति को मज़बूत करने के लिए हम सबको मिलकर सार्थक प्रयास पूरी लगन के साथ करने होंगे तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।
उक्त विचार Team DA के उपेन्द्र सिंह से बातचीत के दौरान रागेश्वरी आंजना ने व्यक्त किए। सर्वविदित है ये रागेश्वरी आंजना वही हैं जिन्होंने National Youth Parliament में अपने निर्भीक और राष्ट्र निर्माण के विचारों को व्यक्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसकी तारीफ़ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी की है। Team DA से रागेश्वरी ने कहा कि जैविक आधार को भारत के गावों और किसानों तक ले जाना है साथ ही युवा वर्ग और देश की नारी शक्ति को हमारी Spiritual चेतना को राष्ट्रीय चेतना से जोड़कर कार्य करने की आज ज़रूरत है।

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here