कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत और 3 के लापता होने की खबर

0
41
कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन में 4 लोगों की मौत और 3 के लापता होने की खबर
Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन की घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर अंकोला तालुक के शिरूर के पास हुई। उत्तर कन्नड़ की उपायुक्त लक्ष्मी प्रिया ने बुधवार को बताया कि सात लोगों में से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनकी मौत हो गई।  उन्होंने बताया कि शिरूर में बड़ा भूस्खलन हुआ। सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान थी। पति-पत्नी, दो बच्चे और एक बुजुर्ग उस दुकान को चलाते थे। भूस्खलन नदी के विपरीत दिशा में हुआ था। वहीं, दो घर भी बने हुए थे। यहां से एक व्यक्ति लापता है। उन्होंने आगे बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। वहीं, घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक भी लापता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here