महाराष्ट्र में कोविड से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी

0
200
महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है, लेकिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या में वृद्धि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है। बीए 4 और बीए 5 वेरिएंट के संक्रमण में तेजी से बढ़ोतरी के चलते समस्या और बढ़ गई है।    राज्य के विभिन्न अस्पतालों से कल 2 हजार 853 संक्रमितों को छुट्टी दी गई। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव नौ-छह प्रतिशत है। राज्य में कल 2 हजार 382 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 8 लोगों की इस महामारी से जान गई।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में बीए 4 वैरिएंट के चार और बीए 5 वैरिएंट के इकतीस मरीज मिले हैं। साथ ही वेरिएंट बीए 2 दशमलव सात-पांच से संक्रमित 8 मरीज भी मिले हैं। ये सभी पुणे के रहने वाले हैं। महामारी की गहन जांच जारी है।

courtesy newsonair
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here