अमेरिका में फिर गोलीबारी, मॉल में फायरिंग, हमलावर समेत 4 की मौत

0
202

अमेरिका में फिर एक बार गोलीबारी हुई। रविवार शाम को एक बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी की। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में करीब 4 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हमलावर को मॉल में मौजूद एक हथियार से लैस नागरिक ने मार गिराया।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला स्थानीय समयानुसार रविवार शाम करीब 6 बजे हुआ। इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

अमेरिका में गोलीबारी की एक और वारदात सामने आ रही है, जिसमें हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर कई लोगों की जान ले ली। इस हमले में घटनास्थल पर मौजूद एक सिविलियन ने ही हमलावर को मार गिराया। इस तरह से इस गोलीबारी में अब तक 4 लोग मारे जा चुके हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here