मुंबई : भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला

0
236

महाराष्ट्र : महानगर मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर हमला हुआ है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला रविवार रात लगभग 11 बजे हुआ। ज्ञात हो कि, सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं तभी मीरा रोड के पास दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रोककर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया। हमले के बाद पति के चिल्लाने पर वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद सुल्ताना खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई में बीजेपी नेता सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने सुल्ताना खान पर मीरा रोड पर धारदार हथियार से हमला किया जिसमें वो घायल हो गई हैं। सुल्ताना खान बीजेपी महिला अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष हैं। फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here