मुंबई :`दिल ढूंढता है फिर वही फुरसत के रात दिन..` गीत गाने वाले मशहूर गजल गायक भूपेंद्र सिंह का निधन

1
296

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि दशकों से यादगार गीत देने वाले श्री भूपिंदर सिंह जी के निधन से व्यथित हूं। उनके काम ने कई लोगों को प्रभावित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

बॉलीवुड के लिए बड़ी दुखद खबर है। आज जाने माने गायक और गजल लेखक भूपेंद्र सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। गायक भूपेंद्र सिंह के निधन की खबर उनकी पत्नी मिताली सिंह ने दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से वह बीमारियों की चपेट में आ गये थे और कुछ दिनों से बीमारियों का सामना भी कर रहे थे।

मशहूर गायक भूपेंद्र सिंह की सांसें आज मुंबई में थम गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गायक भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी 1940 को अमृतसर में हुआ था। संगीत की शिक्षा उन्होंने अपने पिता नत्था सिंह से प्राप्त की थी। भूपेंद्र सिंह बचपन से ही संगीत में भी बहुत होनहार थे। बचपन से ही वे गिटार बजाने में भी कुशल थे।

 

Google search engine

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here