ISRO द्वारा जल्द साकार होगा अंतरिक्ष पर्यटन का सपना

0
243

ISRO अंतरिक्ष पर्यटन की प्रक्रिया में प्रयासरत है। केंद्रीय मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह ने कहा है कि “ISRO पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव उड़ान के परीक्षण के माध्यम से अंतरिक्ष पर्यटन में आत्मनिर्भर और स्वदेशी सक्षमता को विकसित करने का प्रयास कर रहा है।” जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष पर्यटन का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है, इस प्रक्रिया में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) प्रयासरत है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह ने कहा है कि “अंतरिक्ष विभाग द्वारा एक व्यापक, एकीकृत अंतरिक्ष नीति का मसौदा तैयार किया जा रहा है”।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ISRO वर्तमान में 61 देशों के साथ अंतरिक्ष की विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहा है और ISRO गगनयान को सफल बनाने में जूता हुआ है। गगनयान की सफलता ISRO को अंतरिक्ष पर्यटन के विभिन्न आयामों को खोलने के लिए प्रेरित करेगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here