मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की कुर्सी पर बैठेंगे। उनके साथ एनसीपी चीफ अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद अब तीनों पार्टियों के बीच मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। बीजेपी को 21 से 22 विभाग मिलने की संभावना है। जबकि शिवसेना ने 16 सीटें मांगी हैं, लेकिन उसे 12 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, अजित पवार को 9 से 10 विभाग मिलने की चर्चा है। देवेंद्र फडणवीस 2014 में पहली बार सीएम बने थे। उन्होंने 5 साल सरकार चलाई और 2019 में बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं। लेकिन पार्टी सरकार नहीं बना पाई। ढाई साल बाद बीजेपी ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाई और फडणवीस डिप्टी सीएम बनाए गए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



