मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की परियोजनाओं की समीक्षा पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि, “जब सरकार का समर्थन समाप्त हो गया था तब ऐसे समय में सरकार को 400 परियोजनाएं नहीं निकालने चाहिए थे। जितना पैसा नहीं था उससे 5 गुना ज्यादा पैसा बांट दिया। उन्होंने कहा कि, अब अगर हम उसे वैसे ही चलने दे तो फिर सरकार का भट्टा बैठ जाएगा। इसलिए सभी की समीक्षा की जा रही है। किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि ये पूरे व्यवस्था की समीक्षा है।”