कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की तरफ से कई बड़े खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और मीराबाई चानू जैसे कई खिलाड़ी शामिल हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों के पहले ही दिन एक 14 साल की एथलीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह 14 साल की एथलीट कोई और नहीं बल्कि भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 14 साल की अनाहत सिंह अपनी चुनौती पेश कर रही हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अनाहत ने 6 वर्ष से भी कम समय में 46 राष्ट्रीय सर्किट खिताब, दो राष्ट्रीय सर्किट खिताब, दो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और आठ अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।
अनाहत राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम से खेलने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। शुक्रवार को महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 64 मैच में अनाहत ने अपनी उम्र से कई साल बड़ी सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के जेडा रॉस को लगातार तीन गेमों में हरा दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में जन्मी अनाहत सिंह को स्क्वैश खेलने की प्रेरणा उनकी बड़ी बहन अमीरा से मिली।