मथुरा : वृंदावन में हरियाली तीज से पहले शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी तीर्थनगरी वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने फिल्म अभिनेत्री का पूजन-अर्चन कराया। इस दौरान वह आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आईं। ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। शिल्पा शेट्टी यहाँ के विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर भी पहुंचीं। प्रेम मंदिर के व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी ने उन्हें दर्शन कराये। ठाकुर जी की छवि को शिल्पा निहारतीं रहीं। यहां शिल्पा शेट्टी काफी प्रसन्न नजर आईं और कहा कि यह अद्भुत मंदिर है।
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचीं। जहां पर उन्होंने जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिल्म अभिनेत्री ने जहां पूर्ण भक्तिभाव के साथ देहरी पूजन किया। साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा फिल्म अभिनेत्री का पटुका एवं प्रसादी भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि भगवान की नगरी में बडी शांति की अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी लाल की जय कहकर सभी का अभिवादन किया।