CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग (55 Kg) में संकेत महादेव सरगर ने जीता सिल्वर मेडल

0
119

भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने पुरूषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए यह पहला मेडल है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के सांगली में रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने पिछले वर्ष हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इसी गोल्ड से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था। ज्ञात हो कि, 21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इं‍डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैंमपियन थे। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में वेटलिफ्टिंग में भारत 126 मेडल के साथ दूसरा सबसे सफल देश है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here