उत्तरी बिहार के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए, नेपाल में भी असर दिखा

0
202

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी बिहार के कई जिलों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में ये झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह 7.58 बजे आया था, भूकंप का केंद्र नेपाल में था। भूकंप 5.5 तीव्रता का था। सुबह भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, सुबह करीब 7:58 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने जानकारी दी कि यह भूकंप नेपाल से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर आया। अभी इस भूकंप से नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। नेपाल में 6 दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लेकिन इस बार भूकंप पिछले सप्ताह से ज्यादा तीव्रता का है।

भूकंप इतना तेज था कि बिहार के कई जिलों में इसका असर देखने को मिला है। रविवार यानी छुट्टी वाला दिन होने के कारण लोग घरों पर ही थे। ऐसे में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। गनीमत रही कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here