जटिल व्यवस्था को सही प्रकार से चलाने के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है – अश्विनी वैष्णव

0
235

केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि, जटिल व्यवस्था को सही प्रकार से चलाने के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी है। उन्होंने बताया कि, परिवहन क्षेत्र बहुत ही जटिल है, खासतौर पर रेलवे और मेट्रो। अगर हमें ऐसी जटिल व्यवस्था को सही प्रकार से चलाना है, तो हमें तकनीकी शिक्षा की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि, इसी आधार पर गतिशक्ति विश्वविद्यालय की अवधारणा को सामने रखा है। उन्होंने कहा कि, जिसमें रेलवे, मेट्रो, राजमार्ग, बंदरगाह, इंजीनियरिंग और वित्त शिक्षा आदि को महत्व दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में परिवहन आधारित पाठ्यक्रम, कौशल विकास, अनुप्रयुक्त अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और परिवहन अर्थशास्त्र सहित पांच क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होगा।

News Source :  (Twitter) @AHindinews

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here