जम्मू-कश्मीर के उधमपुरा में एक बाद हादसा हो गया है। यहां उधमपुर ज़िले के मसोरा के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मीडिया की माने तो, इस घटना में करीबन 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि, “घायलों में एक छात्र ज़्यादा गंभीर है जिसे जम्मू रेफर किया गया है। हम बाकियों को यहां स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी की स्थिति गंभीर होती है तो हम उन्हें भी जम्मू रेफर करेंगे।”
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में आज शनिवार को एक सडक दुर्घटना हो गई। स्कूली बच्चों से भरी एक बस वहां के उधमपुर में खाई में जा गिरी।