पंजाब में आज से बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

0
17
पंजाब में आज से बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब में वीरवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे 16 मार्च तक पंजाब के कुछ जिलों में बादल छाएं रहने और वर्षा की संभावना है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के कई जिलों में चार दिनों तक तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आएगी जबकि रात का तापमान बढ़ेगा। वहीं दूसरी तरफ खराब मौसम की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि गेहूं में इस समय दाना पड़ चुका है। तेज हवा के साथ वर्षा होती है तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। तेज हवाओं से फसल की जड़े कमजोर होने और बिछने की संभावना बढ़ जाती है। कृषि माहिरों ने किसानों को मौसम साफ होने तक सिंचाई न करने की सलाह दी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को मौसम के तेवर गर्म रहे। सभी बड़े शहरों में दिन में तेज धूप खिली रही। जिससे दिन का तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार चंडीगढ़ में दिन का तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक था। वहीं पटियाला में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। जबकि रूपनगर में तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया यगा, यह भी सामान्य से 6.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं लुधियाना में 31.2 डिग्री तापमान रहा, जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा था। पंजाब के अन्य जिलों में दिन का तापमान 27 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अमृतसर में 27.4 डिग्री, जालंधर में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को कहा गया था कि पंजाब में 12 मार्च से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी पंजाब के कई जिलों में पूरा दिन बादल छाए रहे जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here